ऐपवा ने सावित्री बाई फूले एवं शेख फातिमा की जयंती मनाया

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। ऐपवा बोकारो जिला कमेटी (Bokaro district Committee) द्वारा 3 जनवरी को सावित्री बाई फुले एवं शेख फातिमा की जयंती मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

अखिल भारतीय प्रगति शील महिला एसोसिएशन (Association) (ऐपवा) बोकारो जिला कमिटी ने 3 जनवरी को गोमियां प्रखंड (Gomian Block) के हद में साड़म स्थित राय मुहल्ला में सावित्री बाई फूले एवं शेख फातिमा की जयंती मनाया गया।

इस अवसर पर ऐपवा बोकारो जिला कमिटी के जिला अध्यक्ष शोभा देवी ने दोनों विभूतियों की चित्रो पर पुष्प अर्पित किया और कहा कि सावित्री बाई फूले एवं शेख फातिमा देश के प्रथम महिला शिक्षिका थी। जिन्होने समाज के अंदर महिलाओ को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं में शिक्षा की कमी है। महिलाओ को अपने हक और अधिकार के लिए आगे आकर आन्दोलन करने की जरूरत है, तभी महिलाओं को अधिकार मिलेगा। ऐपवा नेत्री ने आगे कहा कि ऐपवा का राज्य सम्मेलन अप्रैल माह में होगा। जिसके लिए जिले भर में महिलाओं का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

मौके पर चलेशवरी देवी, फुलवा देवी, शकुन्तला देवी, बसंती देवी, नगीना खातून, ममता देवी, मुन्नी देवी, चमेली देवी, सीता देवी, गुडिया खातून, रूबी खातून, आशा देवी, गीता देवी, चेरकी खातून, हीना प्रवीन, जुलेखा बीबी, निखत परवीन, हबिबून खातून सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी।

 383 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *