दमन, उत्पीड़न के खिलाफ समानता के लिए संघर्ष तेज करेगी ऐपवा-बंदना सिंह

बड़ी संख्या में महिलाओं को संगठन से जोड़ने को लेकर ऐपवा ने चलाया सदस्यता अभियान

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। महिलाओं के साथ हो रहे दमन व् उत्पीड़न के खिलाफ तथा उन्हें समानता के लिए संघर्ष को तेज करने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में महिलाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान छेड़ दिया है ऐपवा ने। इसी उद्देश्य से 22 जून को ऐपवा ने समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर वाला पंचायत में सदस्यता अभियान चलाया। मौके पर सुलेखा कुमारी, शिव कुमारी देवी, अनीता देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने ऐपवा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर नये सदस्यों को संबोधित करते हुए ऐपवा समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि ऐपवा अपने स्थापना काल से समानता, लोकतंत्र एवं नारी मुक्ति के लिए लगातार संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में लूट मची है। सरकार महिला हितैषी बात करती ह, लेकिन महिलाओं की वास्तविक हित के लिए कार्य नहीं करती।

कल- कारखाने से लेकर खेत- खलिहानों तक आज भी महिलाओं को दोयम दर्जे का नागरिक समझा जाता है। पुरूषों के वनिस्पत महिलाओं को कम मजदूरी दिया जाता है। महिलाएं आज भी दमन, उत्पीड़न एवं सामंती जुल्म की शिकार हो रही हैं। महिला नेत्री सिंह ने कहा कि ऐपवा बड़ी संख्या में महिलाओं को संगठन से जोड़कर नारी मुक्ति के लिए संघर्ष तेज करेगी।

 108 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *