बकाया वेतन जल्द नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो परियोजना में 18 सूत्री मांगों को लेकर सीटू से संबद्ध एनसीओईए सदस्यों ने कारो पीओ ऑफिस में 3 मई को एजेंडा बैठक किया।
एजेंडा बैठक में सीटू के राज्य सचिव विजय भोई के नेतृत्व में कारो पीओ केडी प्रसाद तथा अन्य अधिकारियों से साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता हुई। इसमें सभी मांगों पर क्रमबद्ध विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
इसमें मुख्य रूप से पिछले वर्ष का बकाया वेतन भुगतान का मुद्दा रहा। इसके अलावा मजदूरों का संडे ड्यूटी, पदोन्नति, पेयजल व आवास की व्यवस्था तथा कंपनी से मुहैया कराए जाने वाले अन्य सुविधा आदि मांगे रही।
वार्ता में ठेका मजदूरों को भी काम करने के लिए सेफ्टी उपकरण व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का मांग किया गया। पीओ कपिल देव प्रसाद ने लगभग सभी मांगों पर सहमती जताते हुए अमली जामा पहनाने को आश्वस्त किया।
वार्ता में कार्मिक प्रबंधक हेमचंद्र महतो, संजय सिंह, आशुतोष कुमार, विनय कुमार, अनुपम प्रकाश, मनोज पासवान, संतोष सिन्हा, लक्ष्मण मोदी, भोला रजक, सुमित कुमार, सितंबर कुमार, लालो, सागर नायक आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply