Advertisement

जिला बनाने की मांग को लेकर सीएम से मिलेगा अधिवक्ता संघ

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधियो द्वारा झारखंड विधानसभा का सत्र प्रारंभ होने के पूर्व राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने की लेकर मांग पत्र सौंपने रांची के लिए प्रस्थान करेगा।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधियों में अधिवक्ता संघ तेनुघाट के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, विमल कुमार जयसवाल, बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति संयोजक संतोष नायक, अधिवक्ता टी एन महतो, पंकज झा, रंजीत सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, दीपक पटेल, बसंत तिवारी आदि शामिल है। संघ द्वारा रांची विधानसभा सत्र प्रारंभ होने से पहले गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो सहित मंत्री एवं मुख्यमंत्री को बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने को लेकर मांग पत्र देंगे।

बेरमो अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि बेरमो अनुमंडल झारखंड राज्य का सबसे सुंदर, समृद्ध अनुमंडल है। यह जिला बनने की पूर्ण आहर्ता रखने वाला अनुमंडल है। अविभाजित बिहार में 1972 ईस्वी में बनने वाला सबसे पुराना अनुमंडल भी है।

अनुमंडल बने हुए 50 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक अविभाजित बिहार राज्य के समय से जिला बनाने की मांग किया जाता रहा है। किन कारणों से आज तक बेरमो अनुमंडल को जिला का दर्जा नहीं प्राप्त हो रहा है। बेरमो अनुमंडल के रहिवासियों के लिए बहुत ही दु:खद बात है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *