आद्रा मंडल रेल प्रबंधक ने बोकारो में प्रेस वार्ता कर दी विकास योजनाओं की जानकारी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल प्रबंधक द्वारा 24 फरवरी को बोकारो रेलवे स्टेशन पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में आद्रा मंडल रेल प्रबधक सुमित नरूला ने मीडिया को आद्रा रेल मंडल में होनेवाले विकास कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य आगामी 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से पूरे भारत के 554 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना तथा 1500 विभिन्न आरओबी, आरयुबी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं कई परियोजनाओं का शिलान्यास संबंधित जानकारी दी।

मंडल रेल प्रबधक ने झारखंड राज्य के आद्रा मंडल के अंतर्गत धनबाद, गिरिडीह, रांची जिला पड़ने वाले स्टेशनों/क्षेत्र में होने वाले कार्यो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य के आद्रा मंडल में पड़ने वाले स्टेशनो के विकास कार्यो की कुल परियोजना लागत ₹255.02 करोड़ हैं। जिसमें अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत कुल 3 स्टेशनों का पुनर्विकास पर कुल ₹139.23 करोड़ के लागत से हो रहा हैं।

डीआरएम नरूला ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के धनबाद लोक सभा क्षेत्र में पड़ने वाले स्टेशनों के विकास कार्यो की कुल परियोजना लागत ₹193.76 करोड़ है, जिसके अंतर्गत 2 स्टेशनों बोकारो स्टील सिटी एवं भागा का पुनर्विकास मद में कुल ₹121.42 करोड़ की लागत से खर्च किया जा रहा है।

बताया कि बोकारो क्षेत्र में ₹22.07 करोड़ की लागत से 4 एलएचएस, ₹23.20 करोड़ की लागत से 4 आरओबी तथा ₹18.82 करोड़ की लागत से 3 आरयुबी निर्माण की योजना है। उन्होंने बताया कि धनबाद क्षेत्र में ₹8.25 करोड़ की लागत से 1 एलएचएस का निर्माण शामिल है।

इसके अतिरिक्त गिरीडीह लोक सभा क्षेत्र के स्टेशनों पर होने वाले कार्यो की कुल परियोजना लागत ₹35.26 करोड़ है, जिसमे 4 एलएचएस का निर्माण किया जाएगा वहीं रांची लोक सभा क्षेत्र के स्टेशनों के विकास कार्यो की कुल परियोजना लागत ₹26 करोड़ हैं। जिसमें अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 1 स्टेशन (चांडील) का पुनर्विकास पर कुल ₹17.81 करोड़ के लागत से हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में ₹ 8.19 करोड़ की लागत से 1 एलएचएस का निर्माण शामिल है।

 44 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *