Advertisement

अगलगी से जला पुआल बुझाने में एक झूलसा

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। कसमार अंचल के हद में मुंगो-बगदा गांव में पुआल में आग लगने से पुरा पुआल जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार बीते 4 मई की रात्रि मुंगो-बगदा रहिवासी शांति राम महतो के घर के सामने रखे पुआल मचान में अचानक आग लग गया, जिससे लगभग 1500 गोंछा पुआल जल गया।‌ इस दौरान माचा के अंदर रखे बैलगाड़ी व दो साइकिल भी जल गया।

वहीं आग बुझाने के क्रम में स्थानीय रहिवासी मनिक महतो झूलस गये। हालांकि, ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। तबतक सारा माल जलकर बर्बाद हो गया।

आग लगने की खबर पाते ही घरवालों ने शोर मचाया, जिससे पड़ोस के रहिवासी भी आग बुझाने में मदद किये। बताया जाता है कि सामने के कुएं से टुल्लू पंप के सहारे पानी डाला गया। तब जाकर पुआल का आग ठंढा हो सका।

पीड़ित शांति राम महतो की पत्नी के अनुसार बीते 4 मई की रात 10 बजे के आसपास कोई अज्ञात व्यक्ति की आंगन में प्रवेश की आहट सुनाई पड़ी थी। संभवतः उसी व्यक्ति ने माचीस की तिल्ली जलाकर फेंक दिया होगा। अगलगी में सामने का घर तरफ लपेटे जाने से घर भी जल सकता था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *