भाजपा का एक कार्यकर्ता भी विधायक और सांसद बन सकता है-चितरंजन साव

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। भाजपा का एक कार्यकर्ता भी अपने कर्म और समर्पण भाव से विधायक और सांसद बन सकता है। उक्त बाते 2 मार्च को बोकारो जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष चितरंजन साव ने एक भेंट में कही।

मोर्चा जिलाध्यक्ष साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है कि एक साधारण व्यक्ति, एक साधारण कार्यकर्ता भी केवल अपने कर्म और पार्टी के प्रति समर्पण भाव से इस पार्टी में रहकर विधायक और सांसद बनते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही अपने कार्यकर्ताओं को मौका देती रही है।

उन्होंने बताया कि आज भी उनके माता-पिता झोपड़ी नुमा होटल चलाते हैं। आज भी वे बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के सुदूर क्षेत्र ललपनियां स्थित मजदूर कॉलोनी में रहते हैं। अपने कर्म के बल पर उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता देवी को बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष बनाया। उनकी धर्मपत्नी आज वह पूरे प्रदेश की जिप अध्यक्ष संघ की उपाध्यक्ष है। जबकि उनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है।

साव ने कहा कि इससे पहले वे वन विभाग में 12 वर्षों तक काम किये हैं। क्षेत्र की जनता के दु:ख दर्द को समझते हैं। इसलिए वह चाहते हैं कि भाजपा उन्हें एक बार मौका दें और अगर मौका देती है तो अधूरे कामों को पूरा करने का काम करेंगे। साथ ही जनता के विश्वास पर खरा उतरने का काम करेंगे।

 552 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *