हजारी में बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक हजारी में आयोजित किया गया। बैठक में स्थानीय मुखिया एवं कई गणमान्य मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार 27 जून को गोमियां प्रखंड के हद में हजारी पंचायत भवन में बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उक्त पंचायत के सामाजिक, राजनैतिक एवं बुद्धिजीवी वर्ग के गणमान्य रहिवासियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया तारामणि भोक्ता एवं मंच संचालन समिति के सह संयोजक कुलदीप प्रजापति ने किया।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक ने कहा कि आगामी 4 जुलाई को गोमियां की धरती पर ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि बेरमो को जिला बनाने के लिए हमें जोरदार लड़ाई लड़नी होगी। इसके लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा।

बैठक में मुख्य रूप से संयोजक संतोष नायक, सह संयोजक कुलदीप प्रजापति, मुखिया तारामनी भोक्ता, अर्जुन प्रजापति, शर्मिला देवी, सुषमा देवी, पूनम कुमारी, लखन राम, कल्याणी देवी, सुभाष प्रजापति, पशुपति प्रसाद, वृद्धेश्वर, भुनेश्वर प्रजापति, रामचंद्र गंझू , सुरेखा देवी सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

 196 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *