पार्षद रश्मि ने बच्चों के संग पिज्जा खाकर दीपावली मनाई
एन. के सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में फुसरो नगर परिषद के वार्ड-16 की पार्षद रश्मी सिंह ने घुटियांटांड में रहने वाले 70 बच्चों के साथ फुसरो नया रोड स्थित शिकागो पिज्जा पहुंचकर दीपावली पर्व मनाया। रश्मि सिंह ने बच्चों को पिज्जा खिलाया तथा ठंडा पिलाकर सभी बच्चों को दीपावली पर्व की बधाई दी।
इस अवसर पर पार्षद रश्मि सिंह ने कहा कि सभी त्यौहार समाज के सभी लोगों के साथ मिलकर मनाना चाहिए। सभी लोगों का उत्थान जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों का उत्थान होगा तभी हमारा समाज आगे बढ़ सकता है।
उन्होंने कहा कि दीपावली भाईचारे का पर्व है जो समाज की दूरियों को खत्म कर सबको एकजुट होने का संदेश देता है। उन्होंने सभी बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें सरकारी विद्यालयों में पढऩे के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि सरकार (Government) द्वारा चलाए जा रहे सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई का कोई खर्च नहीं आता इसलिए वे स्कूलों में अवश्य पढ़े और बड़े होकर अपने देश का नाम रोशन करें। पार्षद रश्मि सिंह ने कहा कि हमें दीपावली पर्व अपने परिवार के अलावा उन सबके साथ मनाना चाहिए जो आर्थिक रुप से कमजोर हैं।
उन्होंने कहा कि आज बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाने के लिए उनका उद्देश्य उन गरीब व जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक करना है, जो पैसे के अभाव में स्कूल नही जा सकते। ऐसे बच्चों के लिए सरकार द्वारा सरकारी स्कूल बनाए गए हैं।
![]()












Leave a Reply