Advertisement

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनने पर खड़गे को दी गई बधाई

धीरज शर्मा/बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को विष्णुगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

ज्ञात हो कि, खड़गे को नवमी बार सांसद बनने का सौभाग्य प्राप्त है। मौके पर कांग्रेस जनों ने कहा की खड़गे की अध्यक्षता में देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी की बागडोर है, जो मजबूती का परिचायक है। इनकी अध्यक्षता में अन्य पार्टियों के द्वारा लगते आ रहे परिवारवाद की राजनीति पर करारा तमाचा है।

कहा गया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व् नेत्री सोनिया गांधी एवं नेता राहुल गांधी के पार्टी के समर्पण भाव के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे का अध्यक्ष बनना पूर्ण रूपेण पार्टी हित में है।

कहा गया कि वह दिन बहुत ही करीब है जब एक बार फिर पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार 2024 ईस्वी में बनेगी, जो पूर्व में भी जनहित को प्राथमिकता में रखकर काम करते थे। जनहित को ही प्राथमिकता में रखकर काम करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामना देने वालो में मुख्य रूप से जिला सचिव सुनयना दुबे, बीस सूत्री सदस्य अब्बास अंसारी, विशेश्वर स्वर्णकार, लक्ष्मी देवी, हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, गणपति स्वर्णकार, जगदीश बर्मन, महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पूनम कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, शिव प्रसाद लाहकार, आदि।

कमल राम, मोहम्मद खलील अंसारी, हारुन अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, हाफिज अंसारी, जाकिर हुसैन, नरेश सिंह इत्यादि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *