Advertisement

शिक्षक मोर्चा ने जीएम कल्याण व् वरीय प्रबंधक से की वार्ता

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस रांची में महाप्रबंधक (कल्याण) रेखा पांडेय तथा वरीय प्रबंधक कार्मिक मनोज टुडू के साथ कोयला खदान मोर्चा शिष्टमंडल ने 21 अक्टूबर को वार्ता किया। वार्ता में शिक्षकों की समस्याओं से जुड़े कई ज्वलंत बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया।

सीसीएल मुख्यालय रांची में आयोजित शिक्षक मोर्चा के साथ वार्ता के क्रम में वर्तमान समय में जारी ग्रांट इन ऐड में हुई अनियमितता पर सीसीएल प्रबंधन तथा शिक्षक प्रतिनिधिमंडल के बीच काफी गहमा गहमी हुई। प्रबंधन के साथ कुछ बिन्दुओं पर सहमति बनी। जबकि कुछ बिन्दुओं पर असहमति रही। इसके लिए निदेशक कार्मिक तथा सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक को पत्र प्रेषित किया गया।

बताया गया कि गतिरोध दूर करने को लेकर दीपावली तथा छठ पर्व के बाद पुन: वार्ता की जाएगी। शिष्टमंडल में कोयला खदान शिक्षक मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री बी के सिंह, सीसीएल के अध्यक्ष प्यारेलाल यादव, सीआईएल के उपाध्यक्ष राम अयोध्या सिंह के अलावा के के सिंह, अशोक पांडेय, मंजू सिंह, रश्मि तिवारी, दुलारी रूंडा आदि ने भाग लिया। उक्त जानकारी सीसीएल के अध्यक्ष प्यारेलाल यादव ने प्रेस को दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *