एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा थाना क्षेत्र के माल्हन में 21 अक्टूबर की दोपहर सरेआम नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने रेलवे प्रोजेक्ट साइट पर जमकर गोलीबारी की। माओवादियों द्वारा किये गये गोलीबारी की घटना में इंजीनियर और मजदूर घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार साइट पर कार्यरत बिहार के औरंगाबाद के मूल निवासी शिव कुमार यादव के सीने में दो गोलियां लगी हैं। जबकि विशेश्वर यादव के पैर में गोली लगी है। एक अन्य युवक विकास यादव को भी गोली लगने की बात कही जा रही है। दोनों घायल लातेहार जिला के हद में बालूमाथ के रहनेवाले हैं।
सभी घायलों का प्राथमिक उपचार चंदवा सीएचसी में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। माओवादी घटना के बाद लातेहार एसपी अंजनी अंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुँच गए हैं।
ज्ञात हो कि, पूर्व में भी नक्सलियों ने इस साइट पर काम बंद करने की धमकी देते हुए फायरिंग की थी। इस दौरान उग्रवादियों ने कार्य में लगे वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
![]()












Leave a Reply