Advertisement

सरकार के कार्यक्रम में शामिल हुए वर्तमान व् पूर्व विधायक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंड सरकार के कार्यक्रम आपकी सरकार, आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम में गोमियां के वर्तमान विधायक डॉ लंबोदर महतो (MLA Dr Lambodar Mahto)  एवं पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में गोमियां पंचायत के डाक बंगला में झारखंड सरकार की ओर से चलाई जाने वाली कार्यक्रम में वर्तमान विधायक डॉ लंबोदर महतो शरीक हुए। इस कार्यक्रम में जिले के कई आला अधिकारी यथा बोकारो डीसी, एसी, गोमियां बीडीओ, सीओ, प्रखंड कर्मी एवं थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधायक डॉ महतो ने अपने हाथों से ऑन स्पॉट पेंशन धारियों को स्वीकृति पत्र दिये। वही आपदा प्रबंधन की ओर से पीड़ित परिवारों को चेक प्रदान किया। जरूरत मंदो के बीच धोती साड़ी और कंबल का वितरण किये।

विधायक ने उक्त कार्यक्रम के संबंध में कहा कि सरकार की इस योजना का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी है तभी यह कार्यक्रम सार्थक सिद्ध होगी। जितने भी तरह के आवेदन प्राप्त हुए हैं उन आवेदनों को समय से निष्पादन करने का निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए।

वही गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के द्वारा प्रथम चरण में जितना काम हुआ उसी के लाभ को देखते हुए द्वितीय चरण में रहिवासियों को विश्वास है। इस वजह से भीड़ उमड़ रही है।

मौके पर जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, प्रवक्ता बबलू तिवारी, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार, पलिहारी मुखिया सपना कुमारी, गोमिया मुखिया बलराम रजक, बीस सूत्री अध्यक्ष लुदु मांझी, वार्ड सदस्य सोनी साहू, उप मुखिया कविता कुमारी, यासमीन परवीन, किशोर बर्मन, महेंद्र पासवान, रविंद्र कुमार, बंटी पासवान सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *