Advertisement

वस्त्र दुकान का शुभारंभ

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा मोड़ के समीप 21 अक्टूबर को सहेली वस्त्रालय नामक रेडीमेड वस्त्र दुकान का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सेवा निवृत सीसीएल कर्मी व क्षेत्र के समाजसेवी हरिहर प्रसाद गुप्ता ने विधिवत फीता काटकर किया।

कथारा मोड़ वाशरी मार्ग पर स्थित हेना शॉपिंग कंपलेक्स के सामने 21 अक्टूबर को सहेली वस्त्रालय दुकान खोला गया। इस अवसर पर दुकान के संचालक निर्भय कुमार गुप्ता ने विधिवत दुकान की पूजा पाठ किया। पूजा कार्यक्रम को गर्ल्स हाई स्कूल कथारा के वरीय शिक्षक एवं पुरोहित आरएन झा ने संपन्न कराया।

इस अवसर पर दुकान परिसर में उपस्थित गणमान्य जनों को प्रसाद आदि दिया गया। मौके पर हरिहर प्रसाद गुप्ता के अलावा श्रमिक नेता कामोद प्रसाद, दुकान संचालक निर्भय कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, विनय कुमार गुप्ता, दिलोचंद यादव, मनोज यादव, आदि।

सुबोध कुमार, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, कृष्णा साह, दीपक, बिंदेश्वर यादव, कमलेश, लालू, ज्ञानती देवी, रीता देवी, बेबी देवी, रीता गुप्ता, नेहा, दीप्ती, विशाल, विकास, विराक्त, सानवी, सपना, विक्की सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *