जिले के सभी अस्पतालों में डेंगू के ईलाज की बेहतर व्यवस्था करे सरकार-बंदना
डेंगू से बचाव को लेकर माले चलाएगी जारूकता अभियान-सुरेंद्र
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र में डेंगू बुखार तेजी से फैलने से रहिवासी दहशत में हैं।
इसके ईलाज एवं रोकथाम के बेहतर इंतजाम करने की मांग से संबंधित स्मार-पत्र 19 अक्टूबर को भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मो. एजाज, बंदना कुमारी आदि ने प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ताजपुर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी ताजपुर, सिविल सर्जन एवं जिलाधिकारी को सौंपकर डेंगू के बेहतर ईलाज एवं रोकथाम का उपाय युद्ध स्तर पर करने की मांग की है।
माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उक्त आशय से संबंधित जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए कहा कि रेफरल अस्पताल ताजपुर में डेंगू वार्ड है, लेकिन यहाँ विशेषज्ञ चिकित्सक, नर्स, मेडिकल स्टाफ नहीं है। उन्होंने प्राप्त जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि समस्तीपुर स्थित सदर अस्पताल में भी डेंगू के ईलाज का बेहतर व्यवस्था नहीं है।
इसके रोगी को जीवन रक्षक प्लेटलेट्स, कीवी फल, पपीता, बकरी का दूध, इमरजेंसी दवाईयां आदि की जरूरत होती है जो अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। कहीं भी डेंगू से बचाव को लेकर न तो छिड़काव कराया जा रहा है और न ही फौगिंग कराई जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान का भी घोर आभाव है।
माले नेता बंदना सिंह ने अधिकारियों को स्मार-पत्र के जरिये रेफरल अस्पताल ताजपुर, सदर अस्पताल समेत जिले के सभी अस्पतालों में डेंगू वार्ड बनाने, वार्ड में विशेषज्ञ डाक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ तैनात करने, डेंगू जांच की व्यवस्था करने एवं निजी जांच घर में जांच राशि तय करने, जीवन रक्षक प्लेटलेट्स, कीवी फल, इमरजेंसी दवाईयां, पपीता, बकरी का दूध आदि सरकारी स्तर पर उपलब्ध कराने की मांग की है।
![]()












Leave a Reply