Advertisement

बेरमो विधायक ने कैंसर पीड़ित के परिजन को दिया एक लाख का चेक

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल अनुप सिंह ने 19 अक्टूबर को एक लाख का चेक कैंसर पीड़ित के परिजनों को सौंपा। उक्त राशि बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के मकोली नीचे घौड़ा निवासी कैंसर पीड़ित अशोक चौहान के इलाज के लिए दी गई। चेक पीड़िता के पुत्र बंटी चौहान को ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित विधायक आवास में सौंपा गया।

इस अवसर पर विधायक कुमार जयमंगल ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। ज्ञात हो कि, कैंसर पीड़ित का इलाज टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल (टीएमसीएच) कोलकाता में कराया जाना है।

मालूम हो कि, उक्त कैंसर पीड़ित के परिजन आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उनके परिजनों ने विगत दिनों बेरमो विधायक सिंह से मुलाकात कर समुचित इलाज में सहयोग की मांग की थी। परिजनों ने विधायक को बताया कि टीएमसी अस्पताल कोलकाता में इलाज में काफी रुपए खर्च होने की संभावना है, जिसकी व्यवस्था करने में पूरी तरह से असमर्थ हैं।

समय रहते इलाज कराना अति आवश्यक हो गया है। इसी आलोक में विधायक सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री राहत कोष से सहयोग करने का आग्रह किया था। विधायक द्वारा सहयोग राशि उपलब्ध कराए जाने पर परिजनों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया, कांग्रेसी नेता आबिद हुसैन, श्रमिक नेता शिवनंदन चौहान, परवेज अख्तर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *