Advertisement

देवघर के तर्ज पर गांधीनगर में शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 4 मई से शुरू

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गांधीनगर वासियों द्वारा शिव मंदिर के नव निर्माण के तहत आयोजित चार दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आगामी 4 मई से शुरू होकर 8 मई तक पंडितों के द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ किया जायेगा। इस अवसर पर शिव-पार्वती व बजरंगबली की मूर्ति की विधिवत स्थापना करते हुए प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न करवाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान कलश स्थापना, पूर्णाहुति, मूर्ति भ्रमण व भंडारे के साथ संपन्न किया जाएगा। आगामी 9 मई को मुम्बई के विश्वास ग्रुप द्वारा माता जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर 30 अप्रैल को एक बैठक का आयोजन किया गया।

मौके पर श्रमिक नेता वीरेंद्र सिंह सहित सत्येंद्र कुमार, बूच्चू सिंह, सुनील सिंह, गुडंन सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह, अनिल सिंह, दिलीप चौहान, भरत कुमार, आनंद केसरी, राजेश्वर सिंह, चंद्र प्रकाश, अशोक सिंह सहित दर्जनों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *