Advertisement

उम्मीदवारों के साथ एक मई को बेरमो प्रखंड मुख्यालय सभागार में होगी बैठक-एसडीओ

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पंचायत चुनाव में जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन एवं समस्या समाधान को लेकर एक मई को चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों के साथ बैठक का आयोजन (Organize a meeting with all the candidates) किया गया है। बैठक बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड मुख्यालय सभागार में होगी।

त्रिस्तरीय पंचायत (आम) चुनाव बेरमो प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, तेनुघाट अनंत कुमार ने 30 अप्रैल को पत्रकारों को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय भाग के बेरमो अनुमंडल के पंचायत सभी पदों के पंचायत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी या प्रतिनिधि के साथ एक बैठक 1 मई की सुबह 11 बजे से बेरमो प्रखंड मुख्यालय के सभागार में होना तय किया गया है।

आगे कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार द्वितीय चरण के तहत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले सभी पदों के अभ्यर्थी या प्रतिनिधियों के साथ एक आवश्यक बैठक किया जाएगा।

जहां सामान्य प्रेक्षक बेरमो अनुमंडल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निर्वाचन के द्वारा 1 मई को बैठक आहूत की गई है। उक्त बैठक में सभी पदों के चुनाव अभ्यर्थी या फिर निर्वाचन अभिकर्ता अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *