एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल के करगली एवं ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में 30 अप्रैल को सेवनिवृत कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यहां उपस्थित क्षेत्रीय महाप्रबंधको एवं यूनियन प्रतिनिधियों ने सेवनिवृत कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
जानकारी के अनुसार महाप्रबंधक कार्यालय करगली में बीएंडके क्षेत्र के 12 सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई माला पहना कर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। यहां उपस्थित क्षेत्र के जीएम एम. कोटेश्वर राव ने उनके बेहतर भविष्य की कामना किया।
साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अपनी दूसरी पारी अपने परिवार के साथ जिए। उन्होंने सभी के स्वास्थ्य की कामना की। मौके पर वरीय कार्मिक प्रबंधक कुमारी माला, एमटी विश्वास वत्स सहित यूनियन नेता गजेन्द्र प्रसाद सिंह, बिजय भोई, किशोर कुमार, गणेश प्रसाद महतो आदि मौजूद थे।
वहीं सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में 30 अप्रैल को पांच सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यहां समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन प्रतुल कुमार ने किया।
जिसमे अधिकारियों के तरफ क्षेत्रीय प्रबंधक विद्युत एवं यांत्रिक जय शंकर प्रसाद के अलावा अधिकारी आर.के.सिंह, साकेत कुमार, शिवजीत, यूनियन प्रतिनिधियों ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर एसओपी प्रतुल कुमार (SOP Pratul Kumar) ने कहा कि आप सबों ने कंपनी (Company) की तरक्की में अपना बेहतर योगदान दिया है। आपलोगों ने अपने जीवन का आधा समय कंपनी की सेवा में लगाया है। आज हमलोगों को अपने कामगार साथियों के बिछड़ने का दु:ख है, जो कि हमारे क्षेत्र से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जिसकी कमी हमेशा खलेगी।
इन सभी के अथक प्रयास से ही यह क्षेत्र काफी ऊंचाई पर पहुंची है। यहां 5 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मौके पर ट्रेड यूनियन नेता जवाहरलाल यादव, ओमशंकर सिंह, विनय कुमार सिंह, आर उनेश, अविनाश सिंह, बैजनाथ महतो, जयनाथ मेहता, गोवर्धन रविदास, विश्वनाथ रजवार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply