प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। झारखंड (Jharkhand) के कुछ जिलों में सक्रिय नक्सली संगठन न्यू ससस्त्र पीपुल्स मोर्चा के सब जोनल कमांडर सहित एक सदस्य को पुलिस ने हथियार समेत धर दबोचा।
आरोपी पर उक्त संगठन से जुड़े अन्य सहयोगियों के साथ वर्ष के प्रारंभ माह में बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह रेलवे साइडिंग में दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग करने का आरोप है।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर न्यू सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा के सब जोनल कमांडर रमेश करमाली एवं मोर्चा के सक्रिय सदस्य महेन्द्र ठाकुर को पुलिस ने हथियार के साथ धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार जारंगडीह रेलवे साइडिंग की घटना के बाद बोकारो एसपी चंदन झा के निर्देश पर बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गोमियां थाना प्रभारी आशीष खाखा, कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की टीम गठित की गई थी।
पुलिस टीम (Police Teem) द्वारा बीते दिनों मध्य रात्रि में साड़म के नौवा टोली स्थित महेंद्र ठाकुर के यहां दबिश देने पर ठाकुर पुलिस की आहट पाकर भागने लगा। भागने के क्रम में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी लोडेड कट्टा, बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल एवं मोबाइल को जब्त किया है।
पुलिस के हत्थे चढ़े महेंद्र ठाकुर के निशानदेही पर पुलिस ने मोर्चा के सब जोनल कमांडर रंजीत करमाली को गोमियां स्थित उसके रिश्तेदार के यहां से धर दबोचा। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एक देशी लोडेड पिस्टल एवं मोबाइल को जब्त किया है।
पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने के क्रम में दोनों अपराधियों ने बताया कि वे लोग एनएसपीएम संगठन (NSPM Organization) के लिए रंगदारी वसूलने का कार्य करते हैं। पकड़े गए अपराधियों से पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ कर रही है।
![]()












Leave a Reply