Advertisement

साईकिल सवार को ठोकर मारकर खुद घायल हुआ बाइक सवार

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर – सिरिंगसिया मुख्य सड़क पर सड़क दुर्घटना का शिकार होने पर दो लोग घायल हो गये। घटना 28 अप्रैल को दोपहर साढ़े 12 बजे आसपास की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति साईकिल पर सवार होकर जगन्नाथपुर सप्ताहिक बाजार करने जा रहा था। वही विपरित दिशा जगन्नाथपुर से सप्ताहिक बाजार कर आ रही मोटरसाईकिल सवार ने साईकिल सवार को ठोकर मार दी।

जिसके बाद मोटरसाईकिल सवार व साईकिल सवार छिटक कर अलग अलग गिर गये। साईकिल सवार नोवामुंडी प्रखंड के कुदमसदा गांव निवासी सतारी लागुरी बताया जा रहा है। इस हादसे में साईकिल का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार यह घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के उक्त सड़क के बलियाडीह नाला स्थित पुलिया समीप की है। इस सड़क दुर्घटना में मोटरसाईकिल सवार को सर में ज्यादा चोट लगी है। हाथ पैर मे भी खरोंच आयी है। वह फिलहाल अपने बारे में कुछ बता नही पा रहा है।

वही साईकिल सवार को समान्य चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने रुक कर दोनो का हालचाल जाना, उसके बाद एम्बुलेंस और जगन्नाथपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ पहुंची। पुलिस एक टेम्पो व्यवस्था कर मोटरसाईकिल सवार घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार हेतू ले जाया गया। दोनो घायल का उपचार स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *