Advertisement

फुटबॉल लीग टूर्नामेंट कप पर बीटीपीएस का कब्जा

रेलवे कॉलोनी कथारा में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बीते 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक बोकारो ज के हद में रेलवे कॉलोनी कथारा में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मैच (Final Match) 28 अप्रैल को बीटीपीएस (BTPS) और श्री अरबिंदो बेरमो के बीच खेला गया, जिसमें बीटीपीएस 3-0 से विजयी रहा।

जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी (Railway Colony) स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित फुटबॉल लीग टूर्नामेंट के फाइनल के अवसर पर मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुलाम रब्बानी, विशिष्ट अतिथि चंद्रहास मिश्रा, सफीक अंसारी, करीम अंसारी की उपस्थिति में फुटबॉल को किक मारकर किया गया।

इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट के फाइनल में बोकारो थर्मल (Bokaro Thermal) की टीम ने श्री अरबिंदो बेरमो को 3-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफल रहा। इस अवसर पर विजेता बीटीपीएस टीम को नगद ₹5000 और ट्राफी तथा उपविजेता श्री अरविंदो को ₹4000 और ट्रॉफी दिया गया।

फुटबॉल टूर्नामेंट (Football Tournament) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में आयोजन कर्ता बाबू मुंडा, सचिव आलोक भारती, कोषाध्यक्ष मोहन कुमार के अलावा इरफान, कृष मुंडा, सुबोध कुमार, अंशु कुमार, हर्ष कुमार, मनीष भारती, पारस अंसारी, मंटू कुमार, महेंद्र चौहान आदि का सराहनीय योगदान रहा। मैच का मैन ऑफ द मैच का खिताब मोनू कुमार और मैन ऑफ द सीरीज सूरज कुमार के नाम रहा।।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *