Advertisement

पूर्व मुखिया ने पुन : अपनी दावेदारी पेश कर कराया नामांकन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे दिलचस्प होता जा रहा है। इस चुनाव में कई पुराने दिग्गज फिर से ताल ठोककर चुनावी अखड़े में एकबार फिर जोर आजमाइस में लगे हैं।

इसी श्रेणी में बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोरिया उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो एक बार फिर चुनावी अखाड़े में उतरकर अपनी अहमियत सिद्ध करने की कोशिश में एड़ी चोटी एक करने में लगे हैं। इसकी बानगी बीते 27 अप्रैल को बेरमो प्रखंड कार्यालय में देखने को मिला, जब पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो नामांकन कर बाहर निकले।

उनके समर्थकों की भीड़ यह दर्शाने के लिए काफी था कि जब आगाज ऐसा है तो परिणाम कैसा होगा। ऐसे में पूर्व मुखिया के विरोधी उम्मीदवारों के माथे पर शिकन आना लाजिमी है। ज्ञात हो कि पूर्व मुखिया महतो की धर्मपत्नी तुलिया देवी इससे पूर्व इस पंचायत से मुखिया रही हैं।

नामांकन के बाद पूर्व मुखिया महतो ने मीडिया से एक भेंट में कहा कि उनके द्वारा तथा उनकी धर्मपत्नी तुलिया देवी के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्य को खुली आंखों से देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकलापों से प्रभावित होकर बड़ा जन समर्थक उनके नामांकन में स्वत: उपस्थित हुए हैं। ऐसे में हमारी जीत पक्की है।

इस अवसर पर उक्त पंचायत के रहिवासी सावित्री देवी, मोहन यादव, फुटु चंद यादव, सीताराम यादव, मंटू यादव, बालेश्वर यादव, बालेश्वर महतो, विनोद सिंह, भागवत तुरी, जमुना यादव, मन्नू तुरी, कन्हाई तुरी, नवल तुरी, राजेश महतो, श्याम लाल महतो, गीता देवी, प्रियंका देवी, रीना देवी, दिनेश महतो, आदि।

मनोज यादव, विजय यादव, धर्म नाथ महतो, जमील अहमद, आशीष वर्मा, बैजनाथ प्रसाद, भक्तु तुरी, कांति देवी, अरुण तुरी, तिलक तुरी, दीपक तुरी, इशांत तुरी, रीता देवी, सरोज देवी आदि ने मुखिया उम्मीदवार कामेश्वर महतो की जीत का दावा किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *