Advertisement

पत्नी की विदाई नहीं तो साली को लेकर जीजा फरार

प्रहरी संवाददाता/सिवान (बिहार)। पत्नी की विदाई में जब ससुर बाधक बना तो ससुर को सबक सिखाने के लिए युवक अपनी साली को लेकर फरार हो गया। घटना सारण जिला कद हद में उत्तर कदना का बताया जा रहा है। इस बावत पीड़ित ससुर ने अपने दामाद के खिलाफ नावालीग पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार ससुर ने अपनी बेटी की विदाई नहीं की तो दामाद ने अपनी छोटी साली का अपहरण कर लिया। लड़की के पिता ने गड़खा थाने में मामले लेकर तहरीर दी है, जिसमें दरियापुर थाना के हद में अकबरपुर निवासी कृष्णा राम को आरोपी बनाया गया है।

दर्ज प्राथमिकी में युवती के पिता ने कहा है कि उनके दामाद कृष्णा राम ने बीते दिनों पहले धमकी दी थी कि उसकी पत्नी सुकांति देवी की विदाई नहीं की गई तो वह उनकी 14 वर्षिया फटरी का अपहरण कर शादी कर लेगा।

इस संबंध में पुत्री के पिता ने दामाद द्वारा सुकांति के साथ अक्सर मारपीट का आरोप लगाते हुए विदा करने से इंकार कर दिया। पीड़ित के अनुसार इस बीच उनकी नाबालिग पुत्री जब शौच करने खेत की तरफ गई, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी।

खोजबीन के दौरान उन्हें कुछ लोगों ने बताया कि उनका दामाद उनकी नाबालिग पुत्री को जबरन बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर ले गया है। प्राथमिकी में शादी की नीयत से उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिए जाने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *