Advertisement

किरीबुरु पूर्वी से मुखिया पद के लिए पूर्व मुखिया ने किया नामांकन

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरु पूर्वी पंचायत के मुखिया पद के सबसे चर्चित सीट के लिये भाजपा (BJP) अनुसूचित जन-जाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह पूर्व मुखिया मंगल सिंह गिलुवा ने नोवामुंडी स्थित अंचल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया।

विदित हो कि, किरीबुरु पूर्वी पंचायत के इस सीट पर प्रारंभ से लेकर आज तक मंगल सिंह गिलुवा के परिवार का ही कब्जा रहा है। जिसमें मंगल के पिताजी, पत्नी व स्वयं मंगल सिंह एकीकृत बिहार के समय से ही मुखिया बनते रहे हैं।

इस संबंध में निवर्तमान मुखिया व उम्मीदवार मंगल सिंह गिलुवा ने 27 अप्रैल को मीडिया (Media) से भेंट में कहा कि हमने आज तक गरीबों व जरूरतमंदों को हर मुसीबत में सहयोग किया है।

उन्होंने पंचायत फंड का समुचित उपयोग पंचायतों के विकास में किया है। उन्होंने कहा कि मानवता धर्म का पालन करते हुए राजनीति से ऊपर उठकर हर स्तर से लोगों की मदद की है।

नामांकन में उपस्थित बराईबुरु के मुंडा जुनू पूर्ति, टाटीबा मुंडा हाजा हेंब्रम, बराईबुरु-टाटीबा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष बुधराम पूर्ति ने कहा कि किरीबुरु पूर्वी के मुखिया प्रत्याशी मंगल सिंह गिलुवा व उनके परिवार को पुराना राजनीतिक व कार्य का अनुभव है। वह हमेशा लोगों के लिए उपलब्ध रहते हैं।

ऐसे में दोनों गांव के अलावा उन्हें किरीबुरु के लोगों का पूरा समर्थन मिलेगा। गुवा के पूर्व मुखिया कपिलेश्वर दोंगो एवं गुवा प्रतिनिधि सुभाष दास ने किरीबुरु पूर्वी पंचायत के मुखिया पद के सबसे चर्चित सीट के लिये भाजपा अनुसूचित जन-जाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह पूर्व मुखिया गिलुवा को क्षेत्र का सच्चा, ईमानदार एवं जुझारू प्रतिनिधि बताया है।

नामांकन के दौरान मुखिया पूनम कुई, लक्ष्मी गिलुवा, धर्मेन्द्र गुप्ता, सामू चरण बारी, मंगल हेंब्रम, राजकुमार गुप्ता, श्याम गुप्ता, अमान अंसारी, वीरेन्द्र मिश्रा, मोटाय हेंब्रम आदि दर्जनों गणमान्य रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *