Advertisement

भाजपा नेता की पत्नी ने करायी मुखिया पद के लिए नामांकन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 26 अप्रैल को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बोडिया दक्षिणी पंचायत से मुखिया पद पर भाजपा नेता मनोज तिवारी (BJP Leader Manoj Tiwari) की पत्नी सुमन तिवारी ने नामांकन करायी। वे यहां अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराने बेरमो प्रखंड कार्यालय पहुँची।

मुखिया पद के प्रत्याशी सुमन तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि जनता मुझे अपना आशीर्वाद देकर सेवा का मौका देगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध करना व शिक्षा व्यवस्था में सुधार कर मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा कर शिक्षित बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। सुमन के अनुसार मुझे पुरा विश्वास है कि सभी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आप लोगों का सेवा करने का अवसर मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *