Advertisement

पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 505 वार्ड सदस्यों में 17 का नामांकन रद्द

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) सह अंचल कार्यालय में बीते सप्ताह मुखिया पद के 142 एवं वार्ड सदस्य के रूप में 505 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया।

इसे लेकर 25 एवं 26 अप्रैल को सभी प्रपत्रों की जांच गहनता से की गई, जिसमे मुखिया पद के कई प्रत्याशियों सहित वार्ड सदस्यों में 17 का नामांकन विभिन्न कारण बताकर रद्द किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी बतौर सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव एवं बीडीओ शैलेंद्र कुमार चौरसिया (BDO Shailendra Kumar Chourasiya) सहित देर शाम तक कार्यालय कर्मी नाकांकन पर्ची की जांच में जुटे रहे। रद्द किए गये वार्ड सदस्यों के नामांकन में अरजूआ पंचायत वार्ड 6 की सोनामुनी देवी, पतकी वार्ड 6 की सुषमा देवी, आदि।

तेनुघाट के वार्ड 5 की सोहरी देवी, वार्ड 9 की शांति देवी, चलकरी दक्षिणी वार्ड 4 की नोसरत परवीन, वार्ड 6 की संतोषी देवी, चांपी वार्ड 13 की सीता देवी, पिछरी उत्तरी वार्ड 01 की तुलसी देवी, वार्ड 5 की लक्ष्मी देवी, चांदो वार्ड 7 की गीता देवी, अंगवाली उत्तरी वार्ड 03 की बबिता देवी,  आदि।

ओरदाना वार्ड 8 की आशा देवी, अंगवाली दक्षिणी वार्ड 5 की कांति कुमारी गोप, कोह पंचायत वार्ड 5 की मेनका देवी, दारिद वार्ड 5 की सीमा कुमारी, वार्ड 6 की बबीता देवी, पेटरवार पंचायत वार्ड 8 की रीना देवी आदि के नाम शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *