Advertisement

नेशनल मास्टर एथलेटिक्स गेम्स चेन्नई के लिए सेल कर्मी पंचम जार्ज सोय रवाना

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा लौह अयस्क खान के सेलकर्मी सह गुवा कल्याण नगर निवासी पंचम जार्ज सोय का चयन मास्टर एथलेटिक्स गेम्स के लिया किया गया है।

वे 27 अप्रैल से 1 मई तक चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले मास्टर एथलेटिक्स गेम्स में सेल गुवा का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिसमें लंबी कूद, ट्रिपल जंप, फोल बोर्ड, ऊंचा कूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

जानकारी के अनुसार सेल कर्मी पंचम जार्ज सोय ने पश्चिमी सिंहभूम सहित झारखंड के हजारीबाग व् बंगाल में तथा गुवा खदान क्षेत्र में भी और अन्य जिला में सेल गुवा का नाम पूर्व में रोशन कर चुके है। पंचम जार्ज सोय चेन्नई के लिए रवाना हो चुके है। इसे लेकर गुवा के दर्जनों गणमान्य रहिवासियों ने पंचम जार्ज की बधाई दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *