Advertisement

दो दिवसीय 551 कुंडीय वैदिक महायज्ञ के आयोजन को लेकर बैठक

आगामी 28 और 29 मई को तेनुघाट मुख्यालय में सजेगा धार्मिक महाकुंभ

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। आगामी 28 और 29 मई को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट में आयोजित दो दिवसीय वैदिक महायज्ञ को लेकर विहंगम योग संत समाज तेनुघाट द्वारा तैयारी को लेकर 26 अप्रैल को स्थानीय सिचाई विभाग के अतिथिगृह में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो तथा संचालन समाजसेवी सुजीत कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।

इस बैठक में बोकारो, धनबाद, गोमियां, पेटरवार, कसमार आदि के विशेष प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में वक्ताओं द्वारा कहा गया कि आगामी 28 और 29 मई को आयोजित होने वाले 551 कुंडीय इस धार्मिक महाकुंभ में झारखंड, बिहार के गणमान्य श्रृद्धालुगण भाग लेगे।

कहा गया कि वैदिक महायज्ञ मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा श्रेष्ठ कर्म होता है जो श्रृषि, महर्षियों द्वारा चेतन मंडल में अपनी चेतना को लगाकर अपने अनुभव के आधार पर इसे मनुष्य के कल्याण हेतू एवं वैज्ञानिक पद्धति के आधार से किया जाता है।

इस महायज्ञ को सम्पन्न करने हेतू ब्रह्मृषियो के नेता आचार्य स्वतंत्र देवजी महाराज एवं संत प्रवर विज्ञान देव महाराज का शुभ आगमन होना लगभग तय है। इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में वैदिक महायज्ञ के अलावे बह्म विद्धा के सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक पद्धति के बारे में विशेष रुप से अमृत वाणी एवं दिव्य वाणी के रुप में सुनने का सौभाग्य रहिवासियों को प्राप्त होगा।

बैठक में यज्ञ स्थल के रूप में तेनुघाट स्पेल-वे ग्राउंड को चिन्हित किया गया। घंटो चली इस बैठक में इस महायज्ञ को सफलतापुर्वक सम्पन्न करवाने को लेकर अनेक पहलूओं पर गहन मंथन किया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि यज्ञ में पधारे आचार्यो व मुख्य अतिथियों को विश्राम के लिए सिचाई विभाग के अतिथिगृह ही उत्तम होगा। इस बैठक में विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने भी अपने अपने मत रखे।

मौके पर उपरोक्त के अलावे अखिलेश कुमार महतो, जनार्दन पुजारी, जीपी सिंह, जानकी यादव, दिनेश प्रसाद, शुभम श्रीवास्तव, रामेश्वर यादव, दुर्योधन यादव, सत्य नारायण प्रसाद, राम लखन यादव, रामेश्वर चौबे, दिनानाथ चौबे, अशोक रजवार, मोहन रजक, छोटी रजक, परमेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *