धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Jharkhand Pradesh Congress Committee) के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी हजारीबाग के अध्यक्ष के आदेशानुसार विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय में बीते 24 अप्रैल को कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामजन्म राय ने किया।
इस अवश्य पर प्रतिनिधि संवाद सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला से आए वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील सिंह राठौर कार्यक्रम में मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाए। कांग्रेस को सशक्त बनाकर राहुल गांधी को 2024 में देश का प्रधानमंत्री बनाएं।
कार्यक्रमों में मुख्य रूप से कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र, गणपत प्रसाद स्वर्णकार, कांग्रेस के जिला सचिव सुनैना दुबे, शिव प्रसाद लाहकर, दुर्गा पांडेय, धीरज प्रसाद आदि गणमान्य मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply