ग्रामीणो ने जोरदार ढंग से किया समर्थन
धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतो के कई गांवों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सुगबुगाहट अब शुरू होने लगी है।
इसे लेकर विष्णुगढ़ प्रखंड के खरकी पंचायत के सिमरबेडा़ में 24 अप्रैल को ग्रामीणों के लोकप्रिय चहेता समाजसेवी पूर्वी भावी जिला परिषद उम्मीदवार राजेंद्र मंडल के समर्थन में ग्रामीणों के द्वारा एक अहम बैठक की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठक में चुनावी मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया, जिसमें चुनाव प्रभारी दुलारचंद महतो को बनाया गया। ग्रामीणों ने चुनाव में जिला परिषद सदस्य चुनने के लिए राजेंद्र मंडल के समर्थन में कमर कस लिए है।
साथ ही कहा कि हमारे प्रखंड, पंचायत और गांव का विकास और बदलाव लाने के लिए राजेंद्र मंडल पर हीं उम्मीदें हैं। जिला परिषद प्रत्याशी मंडल ने कहा कि विष्णुगढ़ प्रखंड के तमाम पंचायतो की जनता जनार्दन, महिला-पुरुष और युवा पीढ़ी का विश्वास हम पर टिका है।
प्रखंड की जनता हमको आशा उम्मीद की निगाहों से देख रही है। दोनों समुदाय के महिला, पुरुष, युवा पीढ़ी का जन समर्थन और सहयोग मिल रहा है, तभी इस वर्ष के चुनावी मैदान में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए वे उपस्थित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता प्रखंड गांव का चहुमुंखी सर्वांगीण विकास करना है। सभी जाति समुदाय के लोगो को एक समान देखना, गरीब, असहाय, विधवा, दिव्यांग लोगों को सेवाएं प्रदान करना है। इसके लिए यहां की जनता हमें सेवा करने का मौका दे।
मौके पर दुलारचंद महतो, रोहित लाल महतो, नेमचंद महतो, खेमचंद साव, दिलीप कुमार साव, देव कुमार, नागेश्वर साव, जगन्नाथ साव, बुलाकी महतो, तालेश्वर महतो, लालदेव महतो, घनश्याम महतो, एमटीके प्रयाग महतो सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply