Advertisement

होनहार युवा तिरअंदाज ने किया क्षेत्र का नाम रौशन

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरु के युवा और होनहार तीरंदाज़ (आर्चरी) जुएल सरकार तथा चुमकी मंडल ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

जानकारी के अनुसार बीते माह 21 और 30 मार्च को जम्मू के एमए स्टेडियम में आयोजित एनटीपीसी सीनियर आर्चरी चैम्पियनशिप में किरीबुरू के एक छात्र ने रिकर्व राउंड (मिक्स टीम) में कांस्य पदक जीता था।

इसके बाद दो से 10 अप्रैल और 11 से 12 अप्रैल को जमशेदपुर में आयोजित दूसरा एनआरएटी एवं खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग वुमेन आर्चरी प्रतियोगिता में एक अन्य युवा जुएल सरकार ने सब जूनियर रिकर्व स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि खेलो इंडिया जूनियर कम्पाउंड महिला स्पर्धा में चुमकी मंडल दुसरे स्थान पर रहीं।

वहीं राजस्थान के अल्वर में 18 से 22 अप्रैल तक आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जुएल सरकार, रिया महता और प्रिया पात्रा ने रिकर्व स्पर्धा में 2 रजत और एक कांस्य पदक जीते।

प्रशिक्षक चन्द्रशेखर लागुरी की इस उपलब्धि से किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु के रहिवासियों के अलावे उनके परिवार के सदस्यों में भारी खुशी और हर्ष देखा जा रहा है। उक्त सभी ने चन्द्रशेखर से प्रशिक्षण ले रहे युवा खिलाडि़यों को बेहतर भविष्य एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर भारत के लिए ओलम्पिक पदक जितने की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *