Advertisement

बंद भूमिगत खदान में चोरी की घटना को सुरक्षाकर्मियों ने किया नाकाम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र (CCL Kathara Area) के जारंगडीह पांच नंबर भूमिगत खदान में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिये जाने की घटना को को समय रहते सुरक्षाकर्मियों ने नाकाम कर दिया।

इस क्रम में सुरक्षाकर्मियों ने लगभग 1 टन कीमती लोहे की सामग्री बरामद किया है। इसे लेकर बोकारो थर्मल थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल की दोपहर लगभग एक बजे अज्ञात चोरों द्वारा बंद पड़े जारंडीह के पांच नंबर भूमिगत खदान में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। सूचना पाकर सुरक्षाकर्मी एसके बंसफोर ने जाकर चोरों के मंसूबे को नाकाम कर दिया। इस दौरान चोर मौके से लोहा कटर छोड़कर फरार हो गये।

सुरक्षा कर्मी बंसफोर के अनुसार चोरों द्वारा कुल 36 पीस ढाई फीट लंबा लोहे का प्लेट, 3×3 फीट 18 पीस लोहे की जीआई पाईप, 5 फीट लंबा लगभग 120 किलोग्राम का चार पीस लोहे का पाइप, ढाई फीट लंबा लगभग 160 किलोग्राम का लोहे का पाइप को बरामद किया गया। बताया जाता है कि चोरी की घटना को अंजाम देकर भागने के क्रम में अज्ञात चोरों को चोटें भी आई है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाया है।

सूचना पाकर जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी नवल किशोर दुबे, प्रबंधक दुर्गेश कुमार सिन्हा, रेलवे साइडिंग प्रबंधक देवनंदन कुमार सहित बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह ने सदल बल घटनास्थल पर जाकर स्थिति का मुआयना किया।

बताया जाता हैं कि घटनास्थल के समीप चोरी के क्रम में चोरों द्वारा बोतल में पानी सहित लोहा काटने का कटर और खाद सामग्री छोड़कर रफ्फु चक्कर हो गये। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सिंह के निर्देश पर परियोजना पदाधिकारी दुबे ने रेस्क्यू टीम द्वारा भूमिगत खदान के भीतर जाकर जांच कराई, लेकिन खदान के भीतर टीम को कोई नहीं मिला।

मौके पर जारंगडीह के सुरक्षा टीम सहित महाप्रबंधक कार्यालय के सुरक्षा प्रभारी महामाया पासवान, सुरक्षा प्रहरी देवांशु के अलावे बोकारो थर्मल थाना (Bokaro Thermal Police station) के सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार सदल बल मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *