ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बोकारो जिला (Bokaro district) में खास सरगर्मी देखी जा रही है। यहां इसबार कई दिग्गज चुनावी समर में उतर गये हैं, जिससे चुनाव दिलचस्प होनेवाला है।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 21 अप्रैल को पेटरवार प्रखंड पंचायत समिति सदस्य के नामांकन प्रपत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों में जाफर अली (खेतको), अजय कुमार सिंह (तेनुघाट), रोशन कुमार साह (तेनुघाट), पूनम देवी (सोहनडीह), यशोदा देवी (ऊलगड्डा), सोना मनी देवी (मूंगा सरला),आदि।
चटमनी देवी (झुंझुको चलकरी), सुजीत कुमार सिन्हा (तेनुघाट), पंकज कुमार (तेनुघाट), अहमद अंसारी (खेतको), मुकेश कुमार (तेनुघाट), राजेंद्र प्रसाद नायक (खेतको), पंकज कुमार पाठक (तेनुघाट), मंजू देवी (चरगी), सोनमति देवी (खेतको), नारायण सिंह (पिछरी), शांति देवी (उत्तासारा), आदि।
विक्की आनंद महतो (पिछरी), प्रताप कुमार सिंह (हथिया पत्थर), पंकज कुमार केवट (चलकरी केवट टोला), कसमार प्रखंड के टंगटोना पंचायत से हसन अंसारी एवं ज्योत्सना झा आदि शामिल है। जबकि जरिडीह प्रखंड के बांधडीह पंचायत के दक्षिणी से राजबल मुर्मू ने पर्चा भरा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के विभिन्न पंचायत महुआटांड़ से चंद्रशेखर महतो, तिलैया से चंदन उरांव (दो सेट में), बड़की पुनु से लक्ष्मी कुमारी, कंडेर से सुशीला देवी, तुलबुल से बसंती देवी, कुन्दा से गोपाल महतो, कथारा से सहजुन खातून, बड़कीपुनु से गीता देवी, स्वामी दक्षिणी से रविराज मांझी, आदि।

ससबेडा पश्चिम से प्रमोद कुमार साव, बड़की पुन्नू से पारसनाथ कुमार सिंह, झिरके से सलेहा खातून, लोधी से बुधन रविदास, ससबेडा पश्चिमी से मालती देवी, तिलैया से शिवलाल हेम्बरम, कथारा से दुलारी देवी, साडम पश्चिमी से अपर्णा हलधर, चुटे से टेकलाल गंझु,आदि।
महुआटांड़ से अरुण कुमार, गोमियां से महेंद्र प्रसाद यादव, महुआटांड से मदन मोहन, चतरो चट्टी से सुनीता कुमारी, साडम पश्चिमी से पिचि देवी, कथारा से मुशाहेदा खातून, ग़ोमियां से द्वारीका प्रसाद रवानी, कोदवाटांड से नीलम केरकेट्टा, कंडेर से एतवा मुर्मू, बांध से सकीला खातून, हुरलुंग से दिलीप कुमार महतो, बारीडारी से प्रमिला देवी, आदि।
धावैया से आइंदा टुड्डू, सियारी से प्रमिला चौड़े, होसिर से महेश रविदास, कंडेर से दीनदयाल करमाली, सरहचिया से तानुश्री कुमारी, बड़कीपुनु से सबिता देवी, कुन्दा से विलासो देवी ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं कसमार में 11, बेरमो में 16, जरीडीह में 20, ग़ोमियां में 21 तथा पेटरवार में 14 नामांकन प्रपत्र बिका।
![]()












Leave a Reply