दर्जनों श्रमिकों ने ली आर सी एम यू की सदस्यता
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इंटक संबद्ध राष्ट्रीय (National) कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा 21 अप्रैल को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल (CCL) के कथारा कोलियरी में एक बैठक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दर्जनों कामगारों ने राकोमयू की सदस्यता ग्रहण की। उक्त जानकारी यूनियन के सीसीएल सचिव एवं कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया के उक्त यूनियन (Said Union) का गठन बीते 27 मार्च को धनबाद जिला के हद में जामाडोबा ऑडिटोरियम में हुआ था। जिसमें केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह तथा महामंत्री ऐ के झा सर्वसम्मति से सुने गए थे।
जिसमें केंद्रीय समिति गठित किया जाने की जवाब देही अध्यक्ष को दिया गया था। साथ ही सीसीएल, बीसीसीएल, सीएमपीडीआई, टाटा डिवीजन तथा ईसीएल के झारखंड में चलने वाली कोलियरी में सदस्यता अभियान शुरू किए जाने पर सहमति बनी थी।
इसे लेकर कथारा क्षेत्र के अंतर्गत कथारा कोलियरी में सदस्यता अभियान का शुभारंभ 21 अप्रैल की बैठक में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह तथा शाखा सचिव इस्लाम अंसारी के उपस्थिति में प्रारंभ हुई। जिसमें दर्जनों लोगों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर उपस्थित मजदूरों ने संयुक्त रूप से कहा कि आज भी कोयला उद्योग में कामगारों को मिल रहे सुख सुविधाएं इंटक और कांग्रेस की देन है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि इंटक के नेता स्वर्गीय पंडित बिंदेश्वरी दुबे तथा स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के योगदान को कोयला मजदूर कभी नहीं भुला सकते।
उन्होंने कहा कि इंटक के संघर्ष के बदौलत कोयला मजदूरों का जीवन आज खुशहाल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार उद्योग और मजदूर विरोधी है। इंटक के मजबूती से ही मजदूर विरोधी सरकार को सबक सिखाया जा सकता है। आज कोल इंडिया में वेतन समझौता का मामला अधर में लटका हुआ है।
तीन बार बैठक (Meeting) हुए, लेकिन पूर्व में वेतन समझौता की अवधि को ही तीन बार के बैठक में उपलब्धि माना गया। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह ने कहा कि बहुत जल्द मजदूरों को गोलबंद कर निर्णायक लड़ाई लड़ने का आगाज होगा। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष व विधायक बेरमो कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह के नेतृत्व में मजदूरों का भविष्य सुखद होगा।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा वेदव्यास चौबे, महमूद अंसारी, देवाशीष आस, बिंदु चंद हेंब्रम, शिशुपाल प्रजापति, शब्बीर अंसारी, कमल गौड़, गणेश साव, बलिंदर चौहान, राम कुमार मिश्रा, लाल जी मिस्त्री, अत्ताउल्लाह, नागेश्वर टुडू सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
![]()












Leave a Reply