एस. पी. सक्सेना/बोकारो। हिन्दू आस्था का प्रतीक रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन (Police Administration) द्वारा जगह जगह शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया।
इसी के तहत बोकारो जिला के हद में बालिडीह, जैनमोड़, तुपकाडीह, कथारा बोकारो थर्मल एवं आसपास के इलाकों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।
जानकारी के अनुसार बालिडीह, कुर्मीडीह एवं बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन तक थाना प्रभारी पुनम मोदी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। जैनमोड़, खुटरी, तुपकाडीह मानगो में जरिडीह थाना प्रभारी विनय कुमार फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे थे।

जबकि बोकारो बोकारो थर्मल, कथारा, जारंगडीह क्षेत्र में पुलिस इंस्पेक्टर एवं बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह तथा कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे थे।
इस अवसर पर सहायक अवर निरीक्षक अमित सिंह, विक्रांत मुंडा, प्रभात बरनवाल, बैजू मरांडी, विनोद मुंडा, जितेन गुडिया, प्रेम मोहन झा, रामदास मांझी के अलावे जैप, एसआईएस, बेरमो जैप एवं थाना के पुलिस बल के साथ दो दर्जन मोटरसाइकिल से अरमो नूरीनगर, कथारा ओपी थाना परिसर अंतर्गत आईबीएम कॉलोनी, कथारा दो नंबर कॉलोनी, कथारा मेन चौक, दुर्गा मंदिर, एसबीआई एटीएम, आदि।
कथारा फुटबाल मैदान (Kathara football Ground) से जारंगडीह ढोरी माता, मेन मार्केट, भगत चौक, दुर्गा मंदिर से आगे जारंगडीह पुल तक फ्लैग मार्च किया गया।
इस मौके पर बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर हर चौक चौराहा पर पुलिस मुस्तैद कर दी गई है। यह पूजा तक मुस्तैद रहेगा।
![]()












Leave a Reply