प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो शहर के सिटी थाना के दरोगा पवन कुमार की सेक्टर 12 से बीते दिनों बाइक की चोरी हो गयी थी। इसे लेकर सेक्टर 12 थाना पुलिस और सिटी थाना पुलिस द्वारा गठित टीम ने जब 7 अप्रैल को अपराधियों की खोज में चास थाना के हद में गायघाट में दबिश दी तो चोरी की बाइक के साथ 3 लोगों को धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार दबोचे गए अपराधियों को जब पकड़ कर लाया जा रहा था, इसी दौरान अपराधियों ने चाकू और लाठी-डंडों से पुलिस पदाधिकारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में सिटी थाना के दरोगा पवन कुमार को चाकू लगी है, जबकि सेक्टर 12 थाना के राजेश यादव और रमन कुमार को डंडे से पीट कर घायल कर दिया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पदाधिकारियों को इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया है। वही अपराधी नदी में कूदकर भागने में सफल हो गए। इस मामले में तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घायल तीनों दरोगा खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
बताया जाता है कि अपराधियों द्वारा पवन कुमार को कान के बायें तरफ चाकू से वार किया गया है। बाकी दो दरोगा को लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई की गई। घायल दरोगा पवन कुमार के मुताबिक पदाधिकारी और जवान मिलाकर सात लोग गायघाट पहुंचे थे।
इस दौरान जब अपराधियों को पकड़ा गया तो स्थानीय रहिवासियों ने अपराधियों का साथ देते हुए पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने टीम पर चाकू से वार करते हुए लाठी डंडों से पिटाई कर दी।
![]()












Leave a Reply