Advertisement

अनुमंडल पदाधिकारी ने किया मानव सेवा आश्रम का निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Bokaro district Deputy Commissioner Kuldeep Choudhary) के निर्देश पर बोकारो स्टील सिटी के हद में सेक्टर-5डी स्थित मानव सेवा आश्रम द्वारा संचालित दिव्यांग आवासीय विद्यालय का 7 अप्रैल को अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान भोजनालय व शयन कक्ष की सफाई व्यवस्था को देखा तथा सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही वहां रह रहे बच्चों से बात भी किया।

अनुमंडल पदाधिकारी शेखावत ने आश्रम प्रबंधक से आश्रम के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा यहां रह रहे बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

उन्होंने आश्रम समिति सदस्यों को शिक्षा में सुधार, आश्रम में खाली जगह पर अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल व पर्यावरण संरक्षण के बारे में निर्देश दिए। साथ हीं कहा कि बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

उन्होंने आश्रम प्रबंधक को आश्रम में रह रहे बच्चों को प्रत्येक दिन अलग-अलग डाइट चार्ट बनाकर प्रोटीन युक्त भोजन और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बीना कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास पुरुषोत्तम कुमार, अनिता झा, आश्रम के प्रबंधक सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *