Advertisement

कलश यात्रा के साथ हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ शुरू

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में भंडारीदह स्थित सोनाडाली में 6 अप्रैल को हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र यज्ञ को लेकर जलयात्रा का आयोजन किया गया।

इस जलयात्रा में श्रद्धालुओ द्वारा मंदिर परिसर से चलकर दामोदर नदी के किनारे से विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरकर मंदिर परिसर लाया गया।

जल यात्रा के पश्चात यज्ञाचार्य विष्णु प्रसन्न पाठक एवं पंडित अविनाश पांडेय द्वारा पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं जलाधिवास जैसे कई अनुष्ठान संपन्न कराया गया।

यहां सात अप्रैल को वेदी पूजन फलाधिवास, आठ को अन्नाधिवास, घृताधिवास, नौ अप्रैल को वस्त्र एवं अन्य अधिवास संपन्न कराये जायेगें, जबकि आगामी दस अप्रैल को राम भक्त हनुमान की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति किया जायेगा।

जल यात्रा के दौरान अखिलेश महतो उर्फ राजू, संपूर्ण ब्रह्मण समाज के अध्यक्ष जितेंद्र दुबे, नावाडीह के निवर्तमान प्रमुख पुनम देवी, चन्द्रपुरा के अनिता गुप्ता, तुरियो के निवर्तमान मुखिया नकुल महतो, जिप सदस्य नीतू सिंह, अलारगो मुखिया भुनेश्वर महतो, राजकेश्वर गिरि, जगदीश पांडेय, जितेन्द्र दूबे, त्रिभुवन पांडेय, हरि प्रसाद पांडेय, आदि।

दौलत महतो, सुरेन्द्र गिरि, गोबिन्द महतो, प्रदीप महतो, राजकिशोर पुरी, जगदीश सिंह, रवीन्द्र कुमार गिरि सहित सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया। अनुष्ठान को मुख्य यजमान एवं शिव मंदिर के महंत महेश गिरि एवं उनकी पत्नी द्वारा सम्पन्न कराया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *