प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला Samastipur district) के हद में पूसा प्रखंड के कुबौली राम पंचायत के मिल्की टोला में अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले तिरहुत गंडक नहर परियोजना मोतीपुर कैंप मुजफ्फरपुर के द्वारा किसानों के जमीन पर जबरन नहर खोदने व किसानों को धमकी देने के खिलाफ अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना 6 अप्रैल को लगातार छठा दिन भी अनवरत जारी रहा।
मौके पर किसान नेता राम ललित सिंह की अध्यक्षता में धरनास्थल पर सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य राम कुमार, इनौस जिला कमिटी सदस्य संतोष कुमार, इनौस प्रखंड सचिव कृष्ण कुमार, ब्रज किशोर राय, दिनेश कुमार सिंह, बासु देव सिंह, जगदीश सिंह, राम गणेश महतो, रामदेव सिंह, पंकज कुमार गुप्ता, आदि।
ओम प्रकाश झा, राधेश्याम झा, शिव शंकर सिंह, संजीव कुमार, पिंटू कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, दशरथ साह, राम ललित साह, उमेश साह, गौड़ी शंकर सिंह, रुबी कुमारी, प्रमोद कुमार झा, सोनू कुमार, अरविंद कुमार, मुन्ना कुमार, राम सागर सिंह, रंगी लाल साह, खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष मुंशी लाल राय समेत अन्य कई नेता एवं कार्यकर्ता ने संबोधित किया।
संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि जमुआरी नदी के बगल में फिर से एक नहर खोदना किसानों के हित में नहीं है। यह योजना निजी कंपनियों, ठेकेदार, दलाल, बिचौलियों को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा जदयू सरकार खजाना की लूट करा रही है। किसानों की मांग व खजाना लूट के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किसानों का मांग पूरा होने तक अनिश्चितकालीन महाधरना जारी रहेगा।
इस आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि 7 अप्रैल को किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष विशेश्वर यादव पहुंचकर धरनार्थी किसानों को संबोधित करेंगे।
![]()












Leave a Reply