Advertisement

कार्यपालक अभियंता से विभाग उत्साहित, दवाब में आम उपभोक्ता

संतोष कुमार/वैशाली (बिहार)। वैशाली में हाजीपुर विद्युत प्रमंडल कार्यालय की तरफ से मिल रहे निर्देशों का अनुपालन लगातार विभागीय अधिकारी और कर्मी कर रहे हैं। वर्तमान कार्यपालक अभियंता के विभागीय प्रयासों पर सवाल खड़ा करना एक अतिशय प्रयास होगा। उसका असर दो दिशा में तेजी से हो रहा है।

एक तरफ जहां विभागीय उत्साह बकाया वसूली से बढ़ता दिख रहा है। विभाग राज्य मुख्यालय के लक्ष्य का पीछा भी करता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आम उपभोक्ता जिनकी वित्तीय हालत कुछ वजहों से कमजोर है। उन्हें भारी दवाब महसूस हो रहा है। जैसा कि उनकी बातों से तब लगता है। जब कोई संबंधित उपभोक्ता अपने ऊपर हुई कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करता है।

हाल ही में एक मामला हाजीपुर प्रखंड क्षेत्र के एक उपभोक्ता से जुड़ा हुआ सामने आया। जो दयालपुर गांव से जुड़ा है। दूसरा मामला फुलहारा बाजार से जुड़ा है, जिसमें विभाग की तरफ से उक्त उपभोक्ता को भेजे गए विपत्र की खूब जमकर चर्चा हुई। जबकि कनीय अभियंता हाजीपुर ग्रामीण ने एक बेहतर मार्गदर्शन किया है, लेकिन वह विभागीय निर्देश की तरह ही है।

जिससे उपभोक्ता राहत तो तत्काल महसूस करेगा। वह स्थाई राहत पाने में काफी हलकान होगा। ऐसी चर्चाएं बाजार में आम होती रही है। ऐसे ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ताओं पर दवाब पड़ रहा है। उधर विभाग के हाजीपुर कार्यपालक अभियंता चंदन लाल की शैली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी उम्मीद जगाती है।

कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार (Government) को इसे गंभीर संज्ञान में लेना चाहिए। ताकि वे भी एक निश्चिंत विद्युत उपभोक्ता के रूप में निर्बाध आपूर्ति प्राप्त करते रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *