प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में चास प्रखंड के पिंड्राजोरा के चौवाटांड में श्रीश्री 108 नारायण महायज्ञ को लेकर 6 अप्रैल को कलश यात्रा विधि विधान से निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में आसपास के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
जानकारी के अनुसार नारायण महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा पिंड्राजोरा के गवाई नदी से 5 किलोमीटर चलकर चोवाटाड़ गांव लाया गया। जिसमे 201 कलश यात्रियों ने हिस्सा लिया। नदी में सभी कलश यात्रियों ने पूजा पाठ कर कलश को माथे में लेकर मंदिर परिसर पहुंची।
यह यज्ञ 6 से 10 अप्रैल तक चलेगा। 6,7 और 8 अप्रैल को रात्रि में प्रवचन का भी आयोजन किया गया है। प्रवचन पिंड्राजोरा के रहने वाले विकाश कृष्णा शास्त्री द्वारा किया जायेगा। 9 अप्रैल को हरी कीर्तन एव 10 अप्रैल को कुंज भंग के साथ हरी कीर्तन भी होगा।
बताया जाता है कि पिंड्राजोरा मोड़ के समीप कलश यात्रियों के लिए समाजसेवियों द्वारा सरबत की व्यवस्था किया गया था। पिंड्राजोरा पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। जल यात्रा में जिला परिषद सदस्य राजेश महतो, पूर्व मुखिया गोराचंद महतो, समाजसेवी सुनील महतो, रूपेश कुमार मिश्रा, किरण चंद्र माझी, बाटुल प्रमाणिक, उप मुखिया आदि शामिल हुए।
![]()












Leave a Reply