म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर सीधी सेवा भर्ती का परिणाम घोषित
प्रहरी संवाददाता/मुंबई। म्हाडा सीधी सेवा भर्ती परिणाम – 2021का परिणाम म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट http://mhada.gov.in पर प्रकाशित किया गया है। जिसे सहज ही देखा जा सकता है।
दरअसल महाराष्ट्र हाउसिंग एंड रीजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) ने सरल सेवा भर्ती के तहत 14 तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणियों में 565 पदों के लिए 31 जनवरी 2022 से 9 फरवरी 2022 तक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के जरिये ऑनलाइन परीक्षा प्रक्रिया को पूरा कराये थे।
ऑनलाइन परीक्षा (Online Exam) में महाराष्ट्र (Maharashtra) के विभिन्न जिलों से अभ्यार्थी मिल हुए। उनकी आपत्तियां और सामान्यीकरण के बाद के परिणाम घोषित किया गया है। यह जानकारी म्हाडा के सचिव (Secretary of MHADA) राजकुमार सागर द्वारा हल ही में दिया गया है ।
सचिव सागर के अनुसार म्हाडा ने सीधी सेवा भर्ती में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए, प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई थी। इसी नीति के तहत परीक्षा के दौरान नकल करते पाए गए या ऐसा करने की कोशिश कर रहे अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के नाम की पूरी जानकारी पुलिस को उपलब्ध करायी गई थी।
आगे की भर्ती प्रक्रिया में और सावधानी बरती जाएगी। म्हाडा सीधी सेवा भर्ती प्रक्रिया कार्यकारी अभियंता (वास्तुकला) के 13 पद, उप अभियंता (वास्तुकला) के 13 पद, संपत्ति प्रबंधक/प्रशासनिक अधिकारी के 2 पद, सहायक अभियंता के 30 पदों सहित विभिन्न श्रेणियों में कुल 565 रिक्तियों के लिए लागू की जा रही है।
(वास्तुकला), सहायक विधि सलाहकार 2 पद, कनिष्ठ अभियंता (वास्तुकला) के 119 पद, कनिष्ठ वास्तुकार सहायक के 6 पद, सिविल इंजीनियरिंग के सहायक अभियंता के 44 पद, सहायक के 18 पद, वरिष्ठ लिपिक के 73 पद, 207 पद जूनियर क्लर्क टाइपिस्ट, शॉर्टहैंड राइटर के 20 पद, सर्वेयर के 11 पद, ट्रेसर के 7 पद हैं।
![]()













Leave a Reply