Advertisement

भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की मासिक बैठक का आयोजन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ स्थित बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल (BP Memorial Public School) सभागार में 5 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक कि अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल तथा संचालन महामंत्री गुरु प्रसाद साव ने की।

आयोजित मासिक बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार 6 अप्रैल को सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने घरों की छत पर प्रातः पार्टी का झण्डा लगाकर स्थानीय बीपी मेमोरियल स्कूल में 9 बजे पूर्वाहन सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होकर पार्टी का झंडा फहरा कर शोभायात्रा किया जाना है।

बैठक में विशेष रूप से आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती विष्णुगढ़ अम्बेडकर चौक में उनकी आदम कद प्रतिमा के समक्ष भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में चर्चा के दौरान मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ने कहा कि पार्टी फण्ड में माइक्रो डोनेसन के तहत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभी बूथों से 5 ₹, 10₹, 20₹, 50₹, 100₹ की राशि नमो ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट कर पार्टी फण्ड में अपना अमूल्य योगदान समर्पित करें।

बैठक (Meeting) में मुख्य रूप से बतौर प्रभारी कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, जिला प्रवक्ता सुरेश राम, उपाध्यक्ष महादेव मंडल, पिंकी देवी, मंत्री राजेश सोनी, हरि यादव, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजय कुमार महतो, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र राम, मोहन रजक, नंदलाल पासवान इत्यादि काफी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *