प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में उच्चाघाना मिलन टांड में 3 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ (BJP Vishnugarh) पूर्वी मंडल की बैठक (Meeting) का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नारायण महतो के द्वारा किया गया। जिसमें पार्टी द्वारा कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चाएं कर निर्णय लिया गया।
बैठक में आगामी 6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस मनाने को लेकर चर्चा किया गया। वहीं आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने की बात कही गयी। यहां बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी चंद्रनाथ भाई पटेल एवं पालक रंजीत सिन्हा उपस्थित हुए।
इसके अलावा बैठक में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नारायण महतो, जीवाधन महतो, मुखिया मुन्नीलाल महतो, सुखलाल महतो, उपाध्यक्ष पूर्वी मंडल टहल महतो, प्रकाश साव बिष्णुगढ़ पूर्वी महामंत्री, युवा मोर्चा पूर्वी अध्यक्ष गोविंद कुमार महतो, टेकलाल महतो, चुरामण महतो, नीलकंठ महतो, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बूथ अध्यक्ष, पंचायत प्रभारी सह प्रभारी मंडल पदाधिकारी मंच मोर्चा अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि आदि गणमान्य शामिल थे।
![]()












Leave a Reply