Advertisement

महंगाई के खिलाफ युवा सेना का प्रदर्शन

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। आसमान छूती महंगाई के खिलाफ शिवसेना (Shivsena) की युवा इकाई युवा सेना द्वारा घाटकोपर पूर्व विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन किया गया। केंद्र की भाजपा सरकार (BJP Government at the Center) के खिलाफ युवा सेना के सचिव वरुण सरदेसाई के मार्गदर्शन में थाली बजाओ आंदोलन चलाया गया।

इस आंदोलन में शिवसेना के संजय दारेकर, चंद्रपाल चंदेलिया, प्रीति जाधव, अशोक वंदेकर, नरेश माटे, अजीत भाईजे, पूर्व पार्षद प्रदीप सावंत, शाखा प्रमुख अजीत गुजर, मयूरेश नामदास, पूर्व उपमंडल प्रमुख प्रकाश वाणी, युवा शाखा (Youth Branch) के सचिव मंदार चव्हाण, सचिन भांगे आदि मौजूद थे।

वहीं युवा सेना के दादा-दादी – पूर्व पदाधिकारी, समूह के नेता, शिवसेना, युवा सैनिक उपस्थित थे, जो केंद्र सरकार (Central Government) की नीतियों के विरोध में थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *