डीएमएफटी फंड द्वारा मॉड्यूलर ओटी बनाने को लेकर जगह चिन्हित किया जा रहा है-कीर्तीश्री
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कीर्तीश्री ने 2 अप्रैल को जिला के हद में बेरमो प्रखंड (Bermo Block) कार्यालय पहुंचकर प्रखंड कार्यालय के कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी से मिलकर सरकार द्वारा चल रही योजना कार्य की स्थिति हो जाना और जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया। साथ हीं कहा कि सरकार (Government) के द्वारा जो भी योजनाएं आ रही है उसे ग्रामसभा के माध्यम से चयनित कर उचित लाभ पहुंचाने का कार्य करे।

डीडीसी ने बेरमो के जननायक कर्पूरी ठाकुर अनुमंडलीय अस्पताल जाकर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया एवं साफ सफाई सहित अन्य कार्यों को देखा। अस्पताल (Hospital) में रखे एंबुलेंस का भी जायजा लिया। डीडीसी फुसरो के रामरतन उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया और विद्यालय के जर्जर भवन को देख कर जल्द से जल्द मरम्मत कराने की बात कही।
उन्होंने कहा कि विद्यालय की इस स्थिति को काफी गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द मरम्मत कराने का कार्य किया जाएगा। कहा कि डीएमएफटी फंड (DMFT Found) के द्वारा मॉड्यूलर ओटी बनाने का भी प्रस्ताव आया है। जिसे लेकर जगह चिन्हित करने का भी कार्य किया जा रहा है।
![]()












Leave a Reply