प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अंगवाली खंड द्वारा 2 अप्रैल को विक्रम संवत नववर्ष 2079 का स्वागत उल्लास व गर्मजोशी के साथ किया गया। इस अवसर पर आरएसएस (RSS) द्वारा जगह जगह प्रभात फेरी निकाला गया।
जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड (Peterwar Block) के हद में अंगवाली खंड के बनेथान धाम स्थित खेल मैदान में वीर सावरकर शाखा चलकरी, बिरसा तरूण व्यवसायी शाखा अंगवाली एवं खेतको शाखा के स्वयं सेवक संयुक्त रूप से शिविर लगाकर नव वर्ष का उत्सव उत्साह से मनाया।
इस खंड स्तरीय महोत्सव में बौद्धिक कर्ता के रूप में राष्ट्रीय (National) स्वयंसेवक संघ बोकारो जिला कार्यवाह भोला जी ने कहा कि आज राष्ट्र के युवा पीढ़ी को बढ़ चढ़कर संघ से जुड़कर हिन्दुत्व की भावना लोगों के बीच जगाने और गति देने का कार्य करें।

मौके पर अंगवाली खंड कार्यवाह विकाश शर्मा, खंड बौद्धिक प्रमुख प्रकाश केवट, खंड शारीरिक प्रमुख हराधन केवट, अमित मिश्रा, बिरेन्द्र शर्मा सहित संतन कपरदार, महाबीर पाल, अजय ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, संतोष पाल, पंकज साव, सुमित मिश्रा, राजू रजवार, राजू ठाकुर, सुचेंद्र मिश्रा, राधे ठाकुर, राजू ठाकुर, राहुल ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा, मुरारी रजवार आदि कई युवा स्वयंसेवक शिविर में शामिल रहे।
एक अन्य जानकारी के अनुसार नव वर्ष के अवसर पर 2 अप्रैल की प्रातः जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने आचार्यों के नेतृत्व में रैली निकाल नववर्ष विक्रम संवत का हार्दिक स्वागत किया। बैनर लिए बच्चे गांव के मुहल्ले में भ्रमण किया। स्कूल के पूर्व कई छात्रों द्वारा बच्चों के लिए शरबत की व्यवस्था किया गया था।
जिसमें प्रधानाचार्य सजल कुमार मैती, राम कपरदार, बंधन मरांडी, अमित मिश्रा आदि शामिल थे। पिछरी ग्राम स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया, बहनों ने भी आकर्षक झांकी निकालकर हिंदू नववर्ष विक्रम संवत का स्वागत किया।
![]()












Leave a Reply