Advertisement

सीसीएल बीएंडके में तीन सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल बीएंडके स्थित ऑफिसर्स क्लब करगली में एक अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए तीन सीसीएल कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रुप में महाप्रबंधक एम के राव (Genral manager MK Rao) व विशिष्ट अतिथि जीएम आपरेशन के के झा सहित यूनियन प्रतिनिधियों ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार देकर तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

मौके पर महाप्रबंधक राव ने कहा कि आप सबों ने कंपनी की तरक्की में अपना बेहतर योगदान दिया है। आपलोगों ने अपने जीवन का आधा समय कंपनी की सेवा में लगाया है।

उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र के तीन कीमती हीरे हमारे एरिया से निकल गए। जिसकी कमी हमेशा खलेगी। आपके अथक प्रयास से ही यह एरिया काफी ऊंचाई पर पहुंची है। यहां बेहतर काम करने वाले छह कर्मियों को सम्मानित किया गया।

सम्मान सह विदाई समारोह कार्यक्रम (Program) का संचालन विश्वास वत्स और प्रेक्षा मिश्रा ने किया। मौके पर गजेंद्र प्रसाद सिंह, किशोर कुमार, ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, गणेश प्रसाद महतो, विनय पाठक, मनोज पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *