Advertisement

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रगण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra Modi) द्वारा एक अप्रैल को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित किया गया। जिसमें ऑनलाइन बोकारो जिला (Online Bokaro district) के हद में जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट के लगभग 450 विद्यार्थी तथा प्रभारी प्राचार्य सुकुमार बेरा सहित समस्त कर्मचारियों ने लाइव देखा।

उक्त जानकारी देते हुए जनवि तेनुघाट के प्रभारी प्राचार्य बेरा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पर आधारित समस्याओं के सहज समाधान द्वारा विद्यार्थी लाभान्वित हुए।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री (Prime minister) द्वारा दिए गए सुझावों से विशेषकर बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थी तनाव मुक्त हुए एवं परीक्षा को लेकर उनके मन में जो भय का संचार होता है उससे मुक्ति मिली। कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों में इसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *